{"_id":"dc9b9efb15f0077a645f2dbf812c9fb1","slug":"millions-of-devotees-have-jalabhishek-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज के सरयू तट कटरा घाट से करीब छह लाख कावंरियों ने मंगलवार को सरयू में स्नान किया। इसके बाद यहां दान कर जलभर कर कांवर उठाए। बमभोले की शंखनाद करते हुए लाखों शिवभक्तों ने गोंडा नगर के दुखहरन नाथ मंदिर व खरगूपुर स्थित प्राचीन शिवमंदिर पृथ्वीनाथ में जलाभिषेक किया। शिवभक्तों/कावरियों ने जल, पुष्प, अक्षत, धतूर, समी, भांग, बेलपत्री आदि से जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। बुधवार को भीम द्वारा स्थापित पृथ्वीनाथ शिव मन्दिर में मंगलवार सायं से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।
देर रात होते होते यह संख्या लाखों में परिवर्तित हो गई। रात से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला आज बुधवार को देर सायं तक जारी रहा। क्षेत्रीय तथा पड़ोस के जनपदों श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, बाराबंकी, फैजाबाद, सिद्धार्थनगर आदि से शिवभक्तों ने बोलबम, ऊँ नम: शिवाय, हर-हर महादेव आदि का उद्घोष करते हुए अटूट आस्था का मंदिर स्थित भव्य शिवलाट पर जलाभिषेक किया।
यहां मंदिर पर राप्ती बलरामपुर तथा करनैलगंज व अयोध्या स्थित सरयू नदी से जल भरकर शिवभक्त पहुंचे थे। जिला प्रशासन द्वारा उपजिलाधिकारी सदर गोंडा नरेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक अंगदराय आदि को शांतिपूर्ण व मेले में आने वाले बेहतर व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
वहीं मेलार्थियों ने मेले में लगा सर्कस, थियेटर, झूला आदि का जमकर आनंद लिया। पहली बार कजरी तीज मेला में पृथ्वीनाथ भीम सेना के अध्यक्ष की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने महिला व पुरुष श्रद्धालुओं को अलग अलग लाइन लगवाने तथा जलाभिषेक कराने में महती भूमिका अदा की। जिसका प्रशासन सहित श्रद्धालुओं ने भूरि -भूरि प्रशंसा की।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स व मेडिकल टीम
कांवरियों व शांतिपूर्ण जलाभिषेक कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर फोर्स व मेडिकल की टीम तैनात रही। मार्ग पर एंबुलेंस को मोबाइल किया गया था। मंदिर परिसर में भी एक-एक एंबुलेंस डाक्टर व दवा के साथ लगी रही। पृथ्वीनाथ मंदिर पर बाइक की मेडिकल टीम लगी रही कि किसी को खरोच आने पर ये उनकी सेवा में हाजिर हो सकें।
पूरी रात डटे रहे डीएम व एसपी
कोई अप्रिय घटना न हो जाए इसके लिए पूरी रात व पूरे दिन डीएम अजय कुमार उपाध्याय, एसपी राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव, अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आरके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल सहित सभी एसडीएम व अन्य पुलिस के अधिकारी व पुलिस व पीएसी के जवान डटे रहे। बुधवार को जैसे ही कांवरियों का जलाभिषेक खत्म हुआ प्रशासन ने चैन की सांस ली।
स्वागत में लगे रहे सैकड़ों स्टाल
पुण्य लाभ कमाने के लिए कोई कांवरियों के पैर पखार रहा था तो कोई फल व मिष्ठान का वितरण कर रहा था। 35 से 70 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर जैसे-जैसे कांवरियों का हुजूम निकलता रहा वैसे-वैसे लोग उनकी सेवा में लगे रहे। गोंडा नगर में कहीं रास लीला का मंचन हुआ तो कहीं रामलीला व जवाबी कीर्तन हुआ। कई जगह कांवरियों के बैठने के लिए कुर्सियां डाली गई थीं। यह क्रम पूरी रात चलता रहा। नगर में भाजपा नेता राजीव रस्तोगी, सपा नेता सूरज सिंह, सिंधी समाज की ओर से स्टाल लगाए गए। छात्र संघ अध्यक्ष उमेश शुक्ल के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने कांवरियों के स्वागत में स्टाल लगाए गए।
दिखा सामाजिक सद्भाव
गोंडा। करनैलगंज सरयू से जलभर कर पृथ्वीनाथ जाने वाले मार्ग में पहाड़ापुर, कटरा बाजार, रामापुर, कौड़िया बाजार, आर्यनगर, गोकरन शिवाला सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने कैंप लगाकर सामाजिक सद्भाव की अनूठी पहल की। कटरा बाजार में मुस्लिम संगठनों ने बसपा नेता मसूद आलम खां के नेतृत्व में स्टाल लगाकर कांवरियों को जल, मिष्ठान का वितरण किया।