फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Melting increased by icy wind

Gonda News: बर्फीली हवा से बढ़ी गलन

Mon, 02 Jan 2023 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Melting increased by icy wind
गोंडा। मौसम में आए बदलाव के कारण सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। पारा लुढ़कने से बर्फीली हवा ने गलन और बढ़ा दी। इस कारण सड़कों पर रोज की अपेक्षा कम ही लोग दिखाई पड़े। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन वह भी बेअसर रही।
विज्ञापन

रविवार शाम बर्फीली हवा चलने के कारण ठंड व गलन में इजाफा देखने को मिला। ठंड में बढ़ोत्तरी होने के कारण लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियर रिकार्ड किया गया। बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

गलन व बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। सोमवार को सुबह से आसमान में कोहरा छाया हुआ था। आसमान में बादल रहे। दोपहर करीब एक बजे सूर्यदेवता के दर्शन हुए, लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं हुई। शाम होते ही एक बार फिर मौसम में कोहरा छाने के साथ गलन में बढ़ोत्तरी हो गई। जिससे लोग ठिठुरते नजर आए। वहीं बाजार में लोग गर्म कपड़े की खरीदारी करते रहे। कोई ऊनी टोपी ले रहा था तो कोई मोजा पसंद कर रहा था। जैकेट व स्वेटर की भी लोगों ने खरीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनकापुर में मानस मंगल सेवा समिति के बैनर तले सोमवार को मां काली मंदिर शास्त्रीनगर में 60 जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम अजोर पांडेय एवं सभासद बबलू सोनी की अगुवाई में उर्मिला, सुमन, सावित्री, इंद्रावती, राम दुलारी, राम तीर्थ, अनिल गिरि सहित अन्य को कंबल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed