फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mega Lok Adalat deal 713 cases

मेगा लोक अदालत में निपटे 713 मामले

Sun, 28 Jun 2015 11:59 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को प्रभारी जिला जज रामानंद की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका संचालन नोडल अधिकारी विष्णु कुमार शर्मा एवं सचिव विनय आर्य ने किया। मेगा लोक अदालत में कुल 713 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 222265 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन विनय आर्य ने बताया कि मेगा लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय गौरीशंकर गुप्ता ने 19, विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी सतेंद्र कुमार ने चार, एसीजेएम प्रथम त्रिभुवननाथ ने 50 व एसीजेएम द्वितीय अरविंद कुमार गौतम ने 103 वादों का निस्तारण कराया।
विज्ञापन


इसी तरह जेएम द्वितीय पूजा विश्वकर्मा ने छह, जेएम प्रथम नूरी अंसार ने 28, प्रथम अपर सिविल जज मौसमी मद्धेशिया ने दो, द्वितीय अपर सिविल जज अशोक कुमार ने 24, चतुर्थ अपर सिविल जज देवेंद्रनाथ गोस्वामी ने 29, सप्तम अपर सिविल जज मृदांशु कुमार ने तीन, अष्टम अपर सिविल जज कविता सिंह ने 24 व एसीजेएम रेलवे विनोद कुमार ने 272 वाद निस्तारित किए। तहसील स्तर पर 149 राजस्व एवं फौजदारी वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed