{"_id":"63236bbc045aa373824253bc","slug":"meeting-teacher-confrence-gonda-news-lko6485082165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मुजेहना के अध्यक्ष बने तोताराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मुजेहना के अध्यक्ष बने तोताराम
विज्ञापन
फोटो-28-गोंडा के बीआरसी मुजेहना में शपथ लेते शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मुजेहना का त्रैवार्षिक अधिवेशन ब्लॉक संसाधन केंद्र में हुआ। अधिवेशन में अध्यक्ष पद पर तोता राम पांडेय व मंत्री पद पर बृजेंद्र कुमार सिंह चुने गए।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी यशवंत पांडेय ने अधिवेशन का शुभारंभ किया। पर्यवेक्षक के रूप में जनार्दन प्रसाद पांडेय, देव प्रकाश पांडेय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रामफेर यादव ने निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कराई। नयी कार्यकारिणी गठन में अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, आय व्यय निरीक्षक एवं ऑडिटर एक-एक पद तथा उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री तीन-तीन पदों पर नामांकन हुआ।
जूनियर हाई स्कूल में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिकाओं ने एकमत से अध्यक्ष पद पर तोता राम पांडेय, मंत्री पद पर बृजेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश वर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राज कुमार मौर्य का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक गोपाल शरण शुक्ल, सफल देव मिश्र, विजय नाथ वर्मा, राजेंद्र तिवारी, लखेश्वरी प्रसाद वर्मा, अशोक कुमार, घनश्याम कृष्ण आदि मौजूद रहे। संवाद