फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting

निर्देशों को पहले ठीक से समझ लें फिर कराएं लागू

Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
meeting
02द्दस्रड्डश्च12-गोंडा के जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों संग बैठक करते डीएम। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय शाही ने मंगलवार को चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने चुनाव से सभी प्रभारी अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मचारियों से कहा कि पहले आयोग के दिशा-निर्देशों को ठीक से समझ लें, उसके बाद उसे लागू करवाएं। जनपद को 166 सेक्टरों में बांटा गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की व्यवस्था, प्रशिक्षण, निर्वाचन व्यय, ईवीएम व वीवीपैट व्यवस्था, मतपत्र, यातायात, लेखन व निर्वाचन सामग्री, सांख्यिकी सूचना एवं कोआर्डिनेशन, प्रेक्षक व्यवस्था एवं लाइजन अफसर, टेंट, लाइट, साउंड, बैरीकेटिंग व्यवस्था व फर्नीचर व्यवस्था, लंच आदि के बारे में जानकारी होनी चाहिए। दूरसंचार व्यवस्था, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, निर्वाचन कंट्रोल रूम, शिकायत एवं सी विजिल प्रकोष्ठ, मीडिया प्रभारी, इंफार्मेशन टेक्नालाजी एवं कंप्यूटराइजेशन व्यवस्था, ईवीएम एवं सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल स्वीप व्यवस्था, डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान, वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी तथा वेब कास्टिंग, दिव्यांग मतदाताओं की ट्रैकिंग एवं टैगिंग, वाहन व्यवस्था के साथ हेलीकॉप्टर एवं जनसभा की अनुमति, एएमएफ व ईएमएफ, कम्युनिकेशन प्लान, शान्ति व्यवस्था, सुरक्षा, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों का चिह्नांकन कर लें। इसके अनुसार, पुलिस बल की तैनाती, कार्मिक कल्याण, प्रोटोकॉल, कोविड प्रबंधन के लिए जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। नामित किए अधिकारियों के सहयोग के लिए अन्य अधिकारियों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद को 166 सेक्टरों में विभाजित कर सेक्टर अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि जिले में कुल 2915 मतदेय स्थल व 1661 मतदान केंद्र हैं। प्रत्येक 10 मतदान केंद्र के सापेक्ष एक सेक्टर अफसर की नियुक्ति की गई है, जोकि आगे चलकर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सीआरओ जयनाथ यादव, एडीएम सुरेश कुमार सोनी, एएसपी शिवराज, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सीएमओ डॉ. आरएस केसरी सहित सभी उपजिलाधिकारी व अपर उपजिलाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed