{"_id":"61437fbf8ebc3eca8223cc0f","slug":"meeting-gonda-news-lko595866354","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में धरना, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में धरना, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र
विज्ञापन
16द्दस्रड्डश्च9-गोंडा के मसकनवां में बैठक को संबोधित करते किसान नेता।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसकनवा (गोंडा)। बढ़ती महंगाई, किसान उत्पीड़न व कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को भोपतपुर बाजार में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। किसानों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनकापुर को सौंपा।
किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अरविंद सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार किसान विरोधी कृषि कानून लाकर किसानों को बर्बाद करने का कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है। गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। देवीपाटन मंडलाध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि तीनों किसान विरोधी कानूनों की वापसी की मांग को लेकर पिछले कई महीनों से किसान आंदोलित हैं। परंतु सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही।
जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने तीनों कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पंचायत को जनवादी नौजवान सभा के सदस्य गिरजेश वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला महासचिव लवकुश कुमार, जिला सचिव सतीश वर्मा, मनकापुर तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार, बभनजोत ब्लॉकध्यक्ष आलोक सिंह, छपिया ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार, महेश कुमार, गुलाम रसूल, कुलदीप, भगवानदीन आदि मौजूद रहे।