{"_id":"60f06f528ebc3e3358725e92","slug":"meeting-gonda-news-lko587089445","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी ने जोन के व्यपारियों संग की वर्चुअल मीटिंग, लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी ने जोन के व्यपारियों संग की वर्चुअल मीटिंग, लिया फीडबैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने गुरुवार को जोन के व्यापारियों संग वर्चुअल मीटिंग की। इस दौरान एडीजी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उसके निराकरण का भरोसा दिलाया।
एडीजी ने जोन के कुशीनगर, सिद्घार्थनगर, संतकबीर नगर, देवरिया, बस्ती, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, महराजगंज व गोरखपुर जनपदों के व्यापारियों संग वर्चुअल मीटिंग की। मीटिंग में अधिकांश व्यापारी नेताओं व व्यापारियों ने एडीजी को बताया कि लूट, छिनैती व ठगी जैसी वारदातें किसी व्यापारी के साथ होती हैं। इसके बाद व्यापारी थाने पर अपनी एफआईआर दर्ज कराने पहुंचता है तो उसकी शिकायत थाना स्तर पर सही तरीके से सुनी नहीं जाती है।
अधिकांश थानों में तो व्यापारियों के संग दुर्व्यवहार किया जाता है। व्यापारियों ने अधिकारियों के स्तर पर सुनवाई होने की बात स्वीकारी। थाना स्तर पर सुधार करने की जरूरत बताई। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए डायल 112 के साथ थानों की पुलिस की गश्त बढ़ाने का एडीजी को सुझाव दिया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि कोराना काल में व्यापारियों का कारोबार चौपट रहा। बाजार खुलने के बाद व्यापार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। लेकिन व्यापारियों की सुरक्षा के साथ ही थाना व चौकी स्तर पर उनकी समस्या का निराकरण हो जाए। उन्हें अधिकारियों तक न जाना पड़े। एडीजी ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ ही सभी व्यापारियों को ट्विटर अकाउंट बनाने का सुझाव दिया। जिससे थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर व्यापारी अपनी समस्या ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर सकते हैं। एडीजी ने कहा कि ट्विटर अकाउंट पर वह व्यापारियों की जो भी समस्या होगी उसका त्वरित निस्तारण कराएंगे। संवाद