फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting

महाराजा सुहेलदेव के नाम पर ट्रेन चलाकर दिया सम्मान

Sat, 10 Jul 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
meeting
गोंडा। महाराजा सुहेलदेव हमारे आदर्श हैं, उनका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी कर तथा उनके नाम से ट्रेन चलाकर सम्मान दिया। ये बातें शनिवार को प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कही। वार्ता के दौरान अनिल राजभर ने कहा कि वे महाराजा सुहेलदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने व निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव स्मारक मैदान का निरीक्षण करने बहराइच जा रहे हैं।महाराजा सुहेलदेव ने गजनी से आए विदेशी आक्रांता को मुंहतोड़ जवाब देकर देशहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान किया था। गोंडा और बहराइच की धरती के ऐसे वीर सपूत का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी कर व उनके नाम पर ट्रेन चलाकर सरकार द्वारा उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया है। लखनऊ जिले में लालबाग चौराहे पर उनकी मूर्ति भी स्थापित की गई है। देवीपाटन मंडल गोंडा महाराजा सुहेलदेव का क्षेत्र रहा है। क्षेत्र के लोग उनके सम्मान के प्रति पूरी तरह सजग हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के उत्थान व दिव्यांगजन के सशक्तीकरण के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। कोरोना काल में कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करने के लिए कार्यक्रम संचालित किए गए हैं। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवपूजन राजभर, रामकिशोर राजभर, बीना राय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed