{"_id":"61f2d266264a51171a20d04a","slug":"meeting-elecation-gonda-news-lko6152240135","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख के बांड में बंधक रहेंगे 1.48 लाख खुराफाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख के बांड में बंधक रहेंगे 1.48 लाख खुराफाती
विज्ञापन
27- गोंडा के जिला पंचायत सभागार में निर्वाचन तैयारियों की जानकारी देते डीएम व एसपी। - संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने पूर्व के चुनावों के रिकार्ड खंगाले हैं। चुनाव में बेवजह खलल डालने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। एक साथ 1.48 लाख लोगों को पाबंद किया गया है जिन्हें दस लाख के बांड पर जमानत दी जा रही है। इससे ये लोग बंधक रहेंगे, किसी तरह की हरकत पर बंधक की धनराशि जब्त किए जाने की कार्रवाई होगी। इसके साथ ही पांच हजार लोगों पर विशेष निगरानी का प्रबंध भी किया गया है।
विधानसभा चुनाव को विवादों से मुक्त और 75 फीसदी मतदान के साथ कराने का लक्ष्य लेकर प्रशासन ने रणनीति तैयार की। एप के माध्यम से आने वाली शिकायतों का निराकरण भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक जिलाधिकारी ने 663 मामलों का निराकरण किया है। इसके साथ ही कार्मिकों की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है।
जिले के 2915 बूथों पर 16790 कार्मिकों की ड्यूटी तय की गई है। गुरुवार से एलबीएस डिग्री कॉलेज व शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में सात स्थान तय किए गए हैं। चारों तरफ से कलेक्ट्रेट में बैरीकेडिंग रहेगी और कोई वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रवेश गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक कडे़ इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
197 सेक्टर व 29 जोन में बंटा जिला, निगरानी के कड़े इंतजाम
जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने तैयारियों का पूरा खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि विस चुनाव में आदर्श आचार संहिता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। जिले में लागू की गई धारा- 144 में चुनावी व्यवस्थाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी वाहन पर झंडा बैनर नहीं रहेगा। बिना सहमति व अनुमति के किसी के मकान पर झंडा व पोस्टर नहीं लगाया जा सकेगा। एक प्रत्याशी चार सेट में ही नामांकन कर सकेगा। दो वाहनों से ही आने की अनुमति होगी और दो लोगों के साथ ही प्रवेश मिलेगा। हर कक्ष में तीन-तीन सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी।
उन्होंने कहा कि मतदान बढ़ाने के लिए प्रयास हो रहे हैं। इस बार महिला मतदाता बढ़ने से मतदान प्रतिशत बढ़ना तय है। विस चुनाव 2017 में 57. 54 फीसदी मतदान हुआ था। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 67 व पुरुषों का 53 था। इस बार मतदान 75 फीसदी करने पर जोर रहेगा। जिले में निगरानी के लिए 42 टीमें लगाई गई हैं। 602 मतदान केंद्रों के 1473 बूथों पर वेबकास्टिंग होगी और 497 मतदान केंद्रों पर माइक्रो प्रेक्षक निगरानी करेंगे। मतदान के दौरान हेल्पडेस्क के जरिए मतदाताओं की मदद की जाएगी। वाहनों की व्यवस्था हो रही है, इस बार ट्रकों का इस्तेमाल नहीं होगा।
डीएम ने बताया कि बैलेट मतदान के लिए 54354 मतदाताओं को चिह्नित करके फार्म भेजे गए हैं। यदि वे अनुरोध करेंगे तो पोस्ट बैलेट दिया जाएगा। सेवा मतदाता 1602 हैं, इन्हें भी बैलेट भेजने की व्यवस्था की गई है। कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है। 62 गांवों को चिह्नित किया गया है जहां विशेष नजर रहेगी। इसके अलावा 845 हिस्ट्रीशीटर, 131 गैंग, 134 सक्रिय अपराधी, चार हजार जमानत पर छूटे लोगों, पंचायत चुनाव में व्यवधान डालने वाले 57, अवैैध शराब के करोबार में शामिल 1412 लोग, महिला अपराध के 620, अवैध असलहे के 458, गंभीर मामलों के 4341 लोगों को चिह्नित कर थानों की पुलिस को निगरानी के लिए लगाया गया है।
12 हजार पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि चुनाव में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे। 92 कंपनी व दो प्लाटून पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही 12 हजार पुलिस के जवान मतदान के दिन मुस्तैद रहेंगे। हर मतदान केंद्र पर पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी। 17 मतदान केेंद्रों पर महिला पुलिस लगेगी। हर थाना क्षेत्र में 10-10 कलस्टर टीम बनेगी। कोई न कोई पुलिस टीम बराबर बूथों पर पहुंचती रहेगी। 400 महिला पुलिस कर्मी चुनाव में लगेंगी। इसके साथ ही होमगार्ड, पीआरडी जवान व चौकीदार भी चुनाव में लगेंगे। नामांकन पहली फरवरी से शुरू हो रहा है, 12 थानाध्यक्ष के साथ ही चार सीओ रहेंगे। 30 उपनिरीक्षक, 140 हेडकांस्टेबल, 106 महिला पुलिस, यातायात पुलिस, फायर टेंडर की दो टीमें व डाग स्क्वायड रहेगा। एक साथ दो प्रत्याशी अंदर नहीं जा सकेंगे। हर स्तर की निगरानी रहेगी।
मतदान कार्मियों को प्रशिक्षण आज से
मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि दो केंद्रों पर शुक्रवार से मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू होगा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में 312 कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा। वहीं शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में 528 कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा। कोविड को देखते हुए हर कक्ष में 24-24 कार्मिकों का ही प्रशिक्षण तय किया गया है। 100 मास्टर ट्रेनरों के साथ ही 80 ईवीएम प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए लगाया गया है। अभी पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम का ही प्रशिक्षण होगा। इस दौरान सीआरओ जयनाथ यादव व नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्त ने भी तैयारियों के बारे में बताया।