फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting,elecation

अमर उजाला संवाद: रोजगार की गारंटी के हक की युवाओं ने भरी हुंकार

Sun, 23 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
meeting,elecation
फोटो- 2- गोंडा में कैटिल्या संस्थान में अमर उजाला के युवा संवाद में शामिल युवा। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। विधानसभा चुनाव में जिले के 12 लाख युवा मतदाता इस बार नई इबारत लिखने की तैयारी में हैं। इनका साफ कहना है चुनावी जंग में जीत उसी की तरफ होगी जो युवाओं को रोजगार गारंटी का हक दिलवाने की कसौटी पर खरा दिखेगा। अमर उजाला की ओर से कौटिल्य संस्थान में आयोजित संवाद में युवाओं ने जोर दिया कि सरकारी नौकरियों में हो रही कटौती बंद होने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी मुहैया कराए जाए। नयी सरकार चुनने में उसी दल को प्राथमिकता दी जाएगी जो शैक्षिक योग्यता के आधार पर युवाओं को रोजगार की गारंटी दिलाने की राह बना सके।
विज्ञापन

संवाद के दौरान शिक्षक सत्यवान सिंह ने युवाओं को इसके उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि युवाओं को अपना हक पाने के लिए वोट की ताकत को पहचानना ही पड़ेगा। इसके लिए खुद के साथ ही दूसरों को भी बढ़चढ़ कर मतदान के लिए प्रेरित भी करना होगा। इस मौके पर मौजूद युवाओं ने कहा कि सरकार रिक्त पदों के आधार पर ही नयी नियुक्तियां निकाल कर उस पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करे। चयन परीक्षाओं की आड़ में युवाओं को बिना वजह भटकाया न जाए। जो भी सरकार चुनी जाए वह ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराए जिससे युवाओं को स्थाई रोजगार मिल सके। कम मानदेय पर होने वाली संविदा नियुक्तियों से युवाओं का भविष्य बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed