{"_id":"63a73cd3f084b2325258ad54","slug":"meeting-bsp-party-nikay-chunav-gonda-news-lko6634844190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत दिखाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत दिखाएं कार्यकर्ता
गोंडा। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। इसलिए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सम्मान दें। उनके साथ संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं। निकाय चुनाव में भी पूरे जोश के साथ जुटें। नगर निकाय चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन
ये बातें शनिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित बसपा कार्यालय पर आयोजित मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कही। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की अगुवाई में हम सभी आगामी चुनाव में जीतेंगे। निकाय चुनाव के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरेदमखम के साथ उतरेगी। इससे पूर्व पूर्व उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर व कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विश्वनाथ पाल जिले में आए थे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रामदेव पाल एडवोकेट, अखिलेंद्र प्रताप पाल, कुंवर राजेंद्र मोहन ने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन को मनोज कनौजिया, आदिल अहमद, रामबरन मौर्या, राजू पाल, नंद किशोर पटेल व अशर्फीलाल गौतम ने भी संबोधित किया। इस दौरान हरिश्चंद्र गौतम, तिलकराम भारती, कृष्णमुरारी मौर्या, जिलाध्यक्ष शशी आनंद गौतम, नूर आलम, देवी प्रसाद चौरसिया, भानु प्रताप सिंह, अजमत अली, शिवपूजन गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।