{"_id":"5f6645158ebc3e7486663a2a","slug":"medical-college-will-be-available-by-march-2022-gonda-news-lko540987253","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च 2022 तक गोंडा व बलरामपुर को मिल जाएगा मेडिकल कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च 2022 तक गोंडा व बलरामपुर को मिल जाएगा मेडिकल कालेज
विज्ञापन
गोंडा के कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री की समीक्षा में श?
- फोटो : GONDA
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की शाम अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनप्रतिनिधियों और मंडलायुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देवीपाटन मंडल के विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। मंडल में गोंडा और बलरामपुर के मेडिकल कॉलेज का निर्माण वर्ष मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा। समीक्षा के दौरान उन्होंने बैठक में मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने 50 करोड़ रुपये से ऊपर की निर्माण परियोजनाओं, विकास कार्यों, कोविड-19 के प्रबंधन एवं अन्य मंडल स्तरीय विकास कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी। मंडलायुक्त ने बताया कि मंडल में 50 करोड़ से अधिक लागत की कुल 12 परियोजनाएं संचालित हैं जिनमें जनपद गोंडा में 05, बलरामपुर में 03 और श्रावस्ती व बहराइच में 2-2 परियोजनाएं हैं। उन्होंने बताया कि सभी परियोजनाओं की कुल लागत 1493.2 करोड़ है जिसकेे सापेक्ष शासन से अब तक 964.57 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।
12 परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम व पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड कार्यदायी संस्थाएं हैं। उन्होंने बताया कि फरेन्दा-जरवल मार्ग के चैनेज 187.60 से चैनेज 234.00 तक 46.40 किलोमीटर की स्वीकृत लागत 385.006 करोड़ से फोरलेन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका लगभग 94 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है 31 मार्च तक कार्य पूरे हो जाएंगे। सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य में डुमरियागंज-गौराचैकी-मसकनवा-कटरा अयोेध्या मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य 55.44 करोड़ की लागत से 26.630 किलोमीटर कराया जा रहा है। इस कार्य को अक्टूबर 2020 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार 26.300 किलोमीटर लंबे गोंडा-बेलसर उमरीबेगमगंज मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य 51.46 करोड़ की लागत से हो रहा है। 31 दिसंबर तक कार्य पूरे हो जाएंगे। बताया कि जनपद गोंडा में 500 शैयायुक्त राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए शासन से 250.32 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है और 20 करोड़ का बजट मिला है।
31 मार्च 2022 तक कार्य पूरे होंगे। श्रम विभाग के अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग 71.40 की लागत से कर रहा है और 10 करोड़ शासन से मिला है। कार्य चल रहा है। आयुक्त ने बताया कि बलरामपुर में 56.09 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 24.6 किलोमीटर लंबे तुलसीपुर कोयलावास मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकीरण का कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 120.72 करोड़ की लागत से बनने वाले 220 के.वी. विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर एवं संबंधित लाइनों का निर्माण कार्य 50 प्रतिशत पूर्ण हो गया है तथा शासन से स्वीकृत लागत के सापेक्ष 46.60 करोड़ अवमुक्त किए गए हैं। इस कार्य के पूर्ण होने का लक्ष्य 31 मार्च 2021 निर्धारित है। समीक्षा में आयुक्त नेे मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जनपद बलरामपुर में 85.12 करोड़ की लागत से 300 शैयायुक्त अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय परिसर किंग जार्ज यूनिवर्सिटी एट बलरामपुर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 20 करोड़ शासन से अवमुक्त किया जा चुका है और 31 दिसंबर 2022 तक निर्माण कार्य पूरा होना है।