फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   massaz

आरटीओ के वरिष्ठ सहायक का मसाज कराते वीडियो वायरल

Sun, 29 May 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
massaz
फोटो-15ह्म्-गोंडा के आरटीओ कार्यालय में मसाज कराते वरिष्ठ सहायक।-संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। संभागीय परिवहन विभाग में तैनात एक लिपिक शुक्रवार को अपने कार्यालय में मसाज करा रहा था। तभी किसी ने उनका मसाज कराते वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद संभागीय परिवहन विभाग चर्चा में आ गया। इसे संज्ञान में लेते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ने वरिष्ठ सहायक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग में कार्यरत संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के वरिष्ठ सहायक अतुल मौर्या शुक्रवार को अपने पटल पर कार्य कर रहे थे। तभी वह मसाज कराने लगे। इस बीच किसी ने उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाबू का मसाज कराते वीडियो वायरल होने पर संभागीय परिवहन विभाग चर्चा में आ गया। जानकारी पर संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ने वरिष्ठ सहायक को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन उमाशंकर यादव ने बताया कि अकाउंटेंट सभाजीत तिवारी का हाथ टूट गया था, उनको फिजियोथेरेपिस्ट एक्सरसाइज कराने आते थे, वरिष्ठ सहायक भी सर्वाइकल से पीड़ित हैं। फिजियोथेरेपिस्ट से इलाज करा रहे थे, मगर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ सहायक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। उधर वरिष्ठ सहायक अतुल मौर्या का कहना कि वह सर्वाइकल से पीड़ित हैं, फिजियोथेरेपिस्ट से एक्साइज करा रहे थे। जिससे पटल का काम निपटा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed