फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   masal jalus

मंगल पांडे की याद में निकाला मशाल जुलूस

Sat, 09 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
masal jalus
फोटो-8-गोंडा के मालवीयनगर से मशाल जुलूस निकालते अमर क्रांतिकारी स्मृति मोर्चा के कार्यकर्ता। -सं? - फोटो : GONDA
गोंडा। क्रांतिवीर मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर अमर क्रांतिकारी स्मृति मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को एक मशाल यात्रा निकाली गई। इसमें लोगों ने श्रद्धांजलि देकर वीर सपूत मंगल पांडेय को याद किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम रामलीला मैदान मालवीय नगर पर मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। मोर्चा संयोजक राकेश वर्मा गुड्डू के नेतृत्व में मंगल पांडेय अमर रहे, 1857 की क्रांति अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे उद्घोष लगाते लोग हनुमानगढ़ी चौराहा, गुड्डू मल चौराहा, उतरौला रोड, महाराजगंज चौराहा, भरत मिलाप चौराहा, होते हुए पीपल चौराहा स्थित काकोरी कांड के क्रांतिवीर राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे। यहां पर मशाल यात्रा का समापन किया।
विज्ञापन

अमर क्रांतिकारी स्मृति मोर्चा के संयोजक राकेश वर्मा गुड्डू ने संबोधित करते हुए कहा कि 1857 में अंग्रेजों द्वारा गाय की चर्बी युक्त दिए कारतूस को प्रयोग करने से मना करने पर प्रकांड धार्मिक विचारधारा के राष्ट्रभक्त मंगल पांडेय ने सशस्त्र विद्रोह कर अंग्रेजों की चूले हिला दी थीं। अंग्रेजी हुकूमत ने आनन-फानन में कोलकाता के बैरकपुर में आठ अप्रैल 1857 को फांसी दे दी थी। आज की पीढ़ी के लिए उनका बलिदान सदैव आदर्श की भूमिका निभाता रहेगा। इस मौके पर भरत गिरि, दिवाकर सोमानी, शिव शंकर सिंह नीशू, आशीष मोदनवाल, वीरेंद्र मिश्रा, कमल बाबा, रतुल सिंह, संदीप यादव, प्रिंस त्रिपाठी, रामजी, गोविंद मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा, रजत सोनी, विनय तिवारी, प्रकाश कुमार, अवध नंदन वर्मा, राम तीरथ यादव, सोनू सोनकर, पिंटू सोनकर, बिरजू आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed