{"_id":"668c348078213fb0de0df004","slug":"married-womans-dead-body-found-hanging-from-a-wall-peg-gonda-news-c-100-1-slko1026-119880-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दीवार की खूंटी से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दीवार की खूंटी से लटका मिला विवाहिता का शव
Tue, 09 Jul 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। करनैलगंज के बालपुर चौकी क्षेत्र के गुरसड़ा डीहा गांव में एक नवविवाहिता का शव घर के एक कमरे में दीवार में लगी खूंटी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
बालपुर चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय ने बताया कि परसपुर के दुबाई गांव की रहने वाली पूजा मिश्रा (22) की शादी एक साल पहले करनैलगंज के गुरसड़ा डीहा गांव निवासी कुलदीप मिश्र से हुई थी। रविवार रात परिवार के लोग सोने चले गए। सोमवार सुबह जब सोकर उठे तो पूजा का शव कमरे की दीवार में लगी खूंटी में दुपट्टे से बंधे फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मायके वालों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।