फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman's body found hanging from a noose

Gonda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 28 Apr 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 28 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose
इटियाथोक (गोंडा)। शादी की पहली सालगिरह से पहले सोमवार सुबह रैगांव निवासी पूजा (25) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। पुलिस मौत का कारण पता लगा रही है।
विज्ञापन

रैगांव निवासी सज्जन सिंह से शादी 30 अप्रैल 2024 को पूजा से हुई थी। मार्च में सज्जन मजदूरी के लिए हैदराबाद गए थे। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि पूजा घर में अकेली रहती थीं। सास-ससुर की पहले ही मौत हो चुकी है। सज्जन के भाई व भाभी अलग रहते हैं। सोमवार सुबह पांच बजे जेठानी संगीता और शिवकुमारी जगाने गईं तो पूजा के कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजे को धक्का दिया तो कमरे में पूजा का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मोबाइल फोन कब्जे में कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। आगामी 30 अप्रैल को पूजा की शादी की सालगिरह है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed