फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman killed for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को मारडाला

Thu, 05 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman killed for dowry
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकौनी में गुरुवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उमरी थाना क्षेत्र के सेमरीकला गांव निवासी दुखी पासवान ने दी गई तहरीर में बताया कि अपनी पोती पूनम (20) की शादी एक वर्ष पहले डरौली डीहा अकौनी निवासी राजाराम पासवान के बेटे नान बाबू के साथ की थी। पीड़ित के अनुसार बृहस्पतिवार को सूचना मिली की पूनम की मौत हो गई है और उसका शव दरवाजे पर पड़ा है।
विज्ञापन

मृतका पूनम के बाबा दुखी पासवान ने उमरी थाने में तहरीर देकर पति नान बाबू, ससुर राजाराम व सास विद्या देवी पर दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाया है। इस बाबत थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed