फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Marriage broken for bullet and cash, case filed

Gonda News: बुलेट व नकदी के लिए तोड़ी शादी, केस दर्ज

Fri, 30 May 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 30 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Marriage broken for bullet and cash, case filed
कटरा बाजार (गोंडा)। कटरा बाजार के कलक्टर पुरवा सेलहरी निवासी ननके ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उन्होंने बेटी की शादी बहराइच के बौंडी थाना के मजगौव्वा मझारा निवासी विष्णु पाल के साथ तय की थी। पांच मई को विवाह होना सुनिश्चित था। जब रात तक बरात नहीं पहुंची तो उन्होंने फोन कर पूछा। तब पंकज व रामबहादुर ने कहा कि पहले बुलेट मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये नकदी की व्यवस्था करो तभी वह बरात लेकर आएंगे। जबकि इससे पूर्व वरीक्षा व अन्य कार्यक्रम में उन्होंने 50 हजार रुपये नकदी व अन्य सामान दिया था। शादी की तैयारी में भी पांच लाख रुपये खर्च कर दिए। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि विष्णु पाल व दो अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed