फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mandal headquarter's roadways services stalled

मंडल मुख्यालय की रोडवेज सेवाएं ठप होने से आक्रोश

Sat, 12 Aug 2017 11:17 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 12 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
 बलरामपुर-गोण्डा रोड पर निगम की बसों का शनिवार को पर्याप्त संचालन न होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। रोडवेज की सेवाएं ठप होने से लोगों ने शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया। लोगों ने मांग की है कि जर्जर सड़क की मरम्मत कराकर शीघ्र निगम की बसों का संचालन शुरु कराया जाए।  
विज्ञापन


विदित हो कि गोण्डा-बलरामपुर मार्ग अत्यन्त जर्जर होने के कारण बलरामपुर डिपो के अधिकारियों ने शनिवार से गोण्डा रोड पर बसों का संचालन ठप करने का निर्णय लिया था। डिपो के अधिकारियों का कहना था कि इन बसों के गड्ढों में फंसकर गाड़ियां टूट रही हैं।
विज्ञापन


यात्रियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसीक्रम में शनिवार को गोण्डा रोड पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 30-35 की जगह मात्र 2-4 बसों का ही संचालन किया गया। बस अड्डे तथा वीर विनय चौराहे पर गोण्डा जाने के लिए यात्री परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम कुमार, शाहीन, महफूज, राजेश, अनीता, शबनम एवं प्रेम कुमार आदि यात्रियों ने बताया कि बसों का संचालन ठप होने से हम लोगों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों से मंडल मुख्यालय गोण्डा की यात्रा करनी पड़ रही है।


इन लोगों ने शासन-प्रशासन से इस मार्ग पर निगम की बसों का संचालन शुरु किए जाने की मांग की है। इस संबंध में एआरएम बलरामपुर डिपो एचके मिश्र ने बताया कि मार्ग की खराबी के चलते बसों का संचालन रोका गया है। मार्ग ठीक होते ही संचालन शुरु करा दिया जाएगा। यात्रियों की भारी मांग पर दो-चार बसों का संचालन गोण्डा रोड पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed