फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Man's shot, critical condition

युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 12 Dec 2015 10:51 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
आपसी लेन-देन के विवाद में शुक्रवार देर शाम नगर के पुरैनिया तालाब मोहल्ले में सिद्धार्थनगर निवासी युवक को विपक्षियों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए गोंडा रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को नगर कोतवाल मधुर मिश्रा ने बताया कि त्रिलोकपुर सिद्धार्थनगर निवासी युवक कृष्णा यादव शुक्रवार को बलरामपुर में एआरटीओ द्वारा बंद की गई अपनी गाड़ी छुड़ाने आया था।
विज्ञापन


कृष्णा कुछ स्थानीय लोगों को सुपारी की आपूर्ति करता है। इसी संबंध में कृष्णा शुक्रवार शाम नगर के पुरैनिया तालाब में उनसे मिलने गया था।

वहीं पर कृष्णा की मुलाकात नगर के मोहल्ला बलुहा निवासी कादिर व उनके साथियों से हो गई। कृष्णा व कादिर के बीच आपसी लेन-देन को लेकर विवाद हो गया।

कृष्णा का आरोप है कि कादिर व उसके साथियों ने विवाद के चलते तमंचे से फायर कर दिया। दाहिनी जांघ में गोली लगने से कृष्णा घायल होकर गिर गया और हमलावर मौके से भाग गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा को जिला पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कृष्णा को गोंडा रेफर कर दिया।

कोतवाल ने बताया कि कृष्णा की तहरीर पर कादिर व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed