{"_id":"579de7175230ff0f1b120391125ba130","slug":"man-killed-in-truck-bike-clash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बाइक की भिड़ंत में युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-बाइक की भिड़ंत में युवक की जान गई
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल युवक को इलाज के लिए गोंडा रेफर किया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
बुधवार को यह हादसा नेशनल हाईवे बलरामपुर-तुलसीपुर मार्ग पर बेलहा मोड के पास हुआ। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बलुआ-बलुई निवासी 22 वर्षीय युवक रमेश उर्फ गंगाराम यादव तथा 24 वर्षीय ननकू बलरामपुर से बाइक लेकर गांव वापस लौट रहे थे।
बेलहा मोड़ के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल रमेश व ननकू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । इलाज के दौरान रमेश की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर ननकू को डॉक्टर ने गोंडा रेफर कर दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
थानाध्यक्ष बलरामपुर देहात एनबी यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।