{"_id":"68c072e0cba3e5922c08093a","slug":"man-arrested-for-making-and-selling-railway-tickets-using-personal-user-id-gonda-news-c-100-1-slko1026-143593-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पर्सनल यूजर आईडी पर रेल टिकट बनाकर बेचने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पर्सनल यूजर आईडी पर रेल टिकट बनाकर बेचने वाला गिरफ्तार
Wed, 10 Sep 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडी पर टिकट बनाकर बेचने का मामला सामने आया है। आरपीएफ टीम ने सोमवार रात देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरब टोला खोरहंसा निवासी आफताब खान को खोरहंसा बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 22,516 रुपये के 12 आरक्षित ई टिकट, आईआरसीटीसी की दो पर्सनल यूजर आईडी व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय ने बताया कि आफताब खोरहंसा बाजार के एक सीएससी पर काम करता है। शिकायत मिली कि उसने अपने नाम से आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) की दो पर्सनल यूजर आईडी बना रखी है। इसी आईडी से आरक्षित टिकट की बुकिंग करके 200 से 300 रुपये प्रति सीट के हिसाब से टिकट बेचता है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर के मुताबिक सोमवार रात उपनिरीक्षक मो. शमीम खां, सहायक उपनिरीक्षक वासुदेव शुक्ल, कॉन्स्टेबल रमेश साहनी, श्रवण कुमार साहनी व आनंद की टीम ने सीएससी पर छापा मारा। वहां से मुंबई, दिल्ली, नागपुर, इटारसी, कानपुर समेत विभिन्न स्थानों के 12 आरक्षित टिकट व आईआरसीटीसी की दो पर्सनल यूजर आईडी बरामद हुईं, जो आफताब ने अपने नाम से बनवा रखी थीं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद टिकट उसने अपनी दोनों पर्सनल आईडी पर ही बनाए हैं। आईआरसीटीसी के अभिकर्ता आईडी पर ई टिकट की बुकिंग में कमाई कम होती है। इसलिए लालच में आकर पर्सनल यूजर आईडी पर ई टिकट की बुकिंग करके 200 से 300 रुपये मुनाफे पर बेचता था।