फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Make the deployment of a pharmacist alongside the CHO mandatory

Gonda News: सीएचओ के साथ फार्मासिस्ट की अनिवार्य करें तैनाती

Fri, 16 Oct 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 16 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Make the deployment of a pharmacist alongside the CHO mandatory
कलेक्ट्रेट में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते यूथ फार्मासिस्ट फाउंडेशन के पदा​धिकारी। स्रोत: सं
गोंडा। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जहां सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तैनात हैं, वहां फार्मासिस्ट की नियुक्ति और उपस्थिति अनिवार्य करने की मांग की गई है। चार सूत्री मांगों के निस्तारण के लिए शुक्रवार को यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी ने नायब तहसीलदार रियाज को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रोहित मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चार प्रमुख मांगें उठाते हुए समाधान की मांग की। ज्ञापन में प्रदेश में कार्यरत सभी संविदा फार्मासिस्टों को नियमित करने के लिए स्पष्ट और समयबद्ध नीति लागू करने की मांग की गई है। फार्मासिस्टों के सभी रिक्त पदों को चिह्नित कर तत्काल भर्ती करने, सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर फार्मासिस्ट के पद सृजित कर नियुक्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। इस दौरान अंशुमान मिश्र, संजय अवस्थी, सनत कुमार पांडेय, गोपाल साहू, आदर्श शुक्ल, अनुराग तिवारी, अंकित तिवारी, बृजभूषण पांडेय, विशाल शुक्ल, राजू विश्वकर्मा, महेश साहू, आलोक मिश्र व हिमांशु शुक्ल मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed