{"_id":"6a593808653155b7430daf63","slug":"major-crackdown-on-electricity-thieves-firs-against-38-gonda-news-c-100-1-slko1026-162413-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई, 38 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई, 38 पर एफआईआर
Fri, 17 Jul 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल में बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए बिजली विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है। विशेष जांच अभियान के दौरान बिजली चोरी करते मिले 38 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं 530 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं और 1527 उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
मुख्य अभियंता देवीपाटन क्षेत्र यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि विजिलेंस और बिजली विभाग की संयुक्त टीमों ने हाई लॉस फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान गोंडा में 16, बलरामपुर में छह, श्रावस्ती में चार और बहराइच में 12 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए।
विभाग ने बकाया वसूली अभियान के तहत 530 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिए। साथ ही एक करोड़ 10 लाख रुपये का बकाया राजस्व भी जमा कराया गया। इसके अलावा 1527 बड़े बकायेदारों को सात दिन के भीतर बकाया जमा करने का नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने के साथ आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।