फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Maharajganj and Deoria won the championship

महराजगंज व देवरिया ने मारी बाजी

Wed, 01 Jun 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 01 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Maharajganj and Deoria won the championship
महिला खिलाड़ी का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
22वीं अंतर जनपदीय भारोत्तलन पुलिस जोनल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में महाराजगंज तथा महिला वर्ग में देवरिया का दबदबा रहा।  यह प्रतियोगिता विभिन्न भार वर्गों में आयोजित की गई। गोरखपुर जोन के पुलिस जवानों ने इसमें प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन


बुधवार को फाइनल परिणाम की घोषणा कर दी गई। 56 किलोग्राम भार वर्ग में गोंडा के संजीव प्रथम तथा भाष्कर द्वितीय स्थान पर रहे। 62 किलो वर्ग में में कुशीनगर के पंकज कुमार प्रथम तथा महाराजगंज के विनोद कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 69 किलो वर्ग में गोरखपुर के रंजीत सिंह प्रथम तथा यहीं के नितेश सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


77 किलो वर्ग में महाराजगंज के रतन कुमार प्रथम तथा यहीं के मुरलीधर यादव दूसरे स्थान पर रहे। 85 किलो वर्ग में देवरिया के दिव्य शंकर प्रथम व महाराजगंज के लक्ष्मण गौड़ दूसरे स्थान पर रहे। 94 किलो वर्ग में संतकबीर नगर के संतोषधर द्विवेदी पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


105 किलो वर्ग में गोंडा के गोविंदचार्य मिश्र प्रथम व यहीं के शाह मुहम्मद दूसरे स्थान पर रहे। कुल मिलाकर 106 अंक अर्जित कर महाराजगंज पहले स्थान पर रहा तो 103 अंकों के साथ मेजबान गोंडा दूसरे स्थान पर रहा।

महिला वर्ग में 53 किलो वर्ग में गोरखपुर कीनमिता सिंह प्रथम तथा यहीं की गुंजन द्वितीय, 58 किलो वर्ग मं देवरिया की प्रतिभा व यहीं की सोनी कनौजिया क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहीं।  69 किलो वर्ग में देवरिया की शीला यादव प्रथम व यहीं की मीरा उपाध्याय दूसरे स्थान पर रही।


75 किलो वर्ग में गोरखपुर की अर्चना शर्मा प्रथम तथा देवरिया की शबनम दूसरे स्थान पर रही। जनपद देवरिया 156 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा तो जनपद गोरखपुर 152 अंकों के साथ द्वितीय स्थान रहा। निर्णायक मंडल में  चन्द्रिका सिंह, मनोकानिका सिंह, पीटीआई अनिल कुमार व पीटीआई रामसुधार सोनकर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed