फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Magh Mela: 130 buses taking devotees to Prayagraj

माघ मेला: श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचा रहीं 130 बसें

Wed, 07 Feb 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 07 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Magh Mela: 130 buses taking devotees to Prayagraj
गोंडा। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओंं को प्रयागराज स्नान कराने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। देवीपाटन क्षेत्र से प्रयागराज के लिए 130 बसें लगाई गई हैं। निगम ने गोंडा से 75, बहराइच रुपईडीहा से 30 व बलरामपुर से लगाई 25 बसें लगाई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बेड़े में बसें बढ़ाई और घटाई भी जा सकती हैं।
विज्ञापन


बीते 15 जनवरी मकर संक्रांति से 8 मार्च को महाशिवरात्रि तक चलने वाले माघ मेले में स्नान ध्यान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने बसों का इंतजाम किया है। निगम ने देवीपाटन क्षेत्र के गोंडा, बहराइच रुपईडीहा व बलरामपुर डिपो से प्रयागराज के लिए बसें लगाई हैं। क्षेत्र के चारों जिलों को मिलाकर तकरीबन एक लाख श्रद्धालुओं के प्रयागराज जाने का अनुमान है। इसे देखते हुए बसों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

गोंडा जिले से हररोज 11 हजार लोग विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। माघ मेले में इनकी संख्या बढ़कर 17 हजार होने का अनुमान है। 9 फरवरी को मौनी अमावस्या है। इसलिए श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। बुधवार की देर शाम तक गोंडा डिपो से 130 बसें प्रयागराज के लिए रवाना हो चुकी हैं। अन्य बसों को भी तैयार रखा गया है, जिन्हें श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में खराब हुईं बसें तो अयोध्या क्षेत्र की जिम्मेदारी
देवीपाटन परिक्षेत्र के चारों डिपो से प्रयागराज जाने वाली बसों में अगर रास्ते में खराबी आएगी तो उसे ठीक कराने की जिम्मेदारी अयोध्या क्षेत्र के अफसरों की होगी। इसके लिए परिवहन मुख्यालय से निर्देश दिए गए हैं। बसों के खराब होने पर क्रेन से उन्हें क्षेत्रीय कार्यशाला अयोध्या ले जाकर मरम्मत कराने के बाद दोबारा रूट पर दौड़ाया जाएगा।


प्रयागराज रूट पर मोबाइल रहेगा देवीपाटन परिक्षेत्र का सचलदस्ता
प्रयागराज रूट पर चेकिंग के लिए दो अलग अलग सचलदस्ता का गठन किया गया है। प्रत्येक सचलदस्ते में दो टीआई समेत तीन लोगों की टीम लगाई गई है। जो चौबीस घंटे रूट पर मोबाइल रहकर बसों की चेकिंग करेगी। इसके अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक देवीपाटन क्षेत्र, चारों डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त की टीम चेकिंग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed