फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lucky Thapa defeated Delhi's Monty and Rajasthan's Shamsher

Gonda News: दिल्ली के मोंटी व राजस्थान के शमशेर को लकी थापा ने चटाई धूल

Thu, 04 Sep 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 04 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lucky Thapa defeated Delhi's Monty and Rajasthan's Shamsher
तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर के मैदान में एक-दूसरे को मात देने की को​शिश करते पहलवान। - संवाद
पसका। तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर के मैदान पर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। सपा के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह व परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने अखाड़े का पूजन कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सहारनपुर के साहिल व गोंडा के आयुष सिंह के बीच हुआ पहला मुकाबला बराबरी पर छूटा। दूसरे मुकाबले में नेपाल के लकी थापा ने दिल्ली के मोंटी पहलवान को चारों खाने चित कर दिया। तीसरे मुकाबले में पंजाब के पटियाला के विक्की पहलवान ने जम्मू कश्मीर के रिजवान गनी को पटखनी दी। लकी थापा और राजस्थान के शमशेर का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले राउंड में शमशेर ने लकी थापा को मात दी। दर्शकों की मांग पर लकी थापा और शमशेर को दोबारा मुकाबला कराया गया। इसमें लकी थापा ने शमशेर को चारों खाने चित कर दिया। पंजाब के विक्की पहलवान ने हरिद्वार के सोनू पहलवान को हराया। कमेंटेटर की भूमिका राजस्थान के कालू पहलवान ने निभाई। मैच रेफरी गोरखपुर के पहलवान गुड्डू रहे। पहलवानों के दांव-पेंच देखकर लोग रोमांचित होकर तालियां बजाते रहे। इस मौके पर आयोजक सूरज सिंह, ज्ञानू सिंह, अखंड प्रताप सिंह, संदीप पांडेय, कमलेश पाठक, अजीत सिंह, अजय सिंह, राजन सिंह, धर्मवीर सिंह, अरुण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed