{"_id":"6793d110daae780fa20065f5","slug":"lucky-thapa-beats-munna-tiger-gonda-news-c-100-1-slko1028-131467-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लक्की थापा ने मुन्ना टाइगर को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लक्की थापा ने मुन्ना टाइगर को दी पटकनी
Fri, 24 Jan 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
मसकनवा के रेलवे क्रॉसिंग मैदान में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान को पटकनी देता पहलवान। -
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसकनवा (गोंडा)। कस्बे के रेलवे क्राॅसिंग के निकट मैदान में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता कुश्ती दंगल का उद्घाटन ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि बभनजोत नीरज पटेल ने किया। दंगल में पहला मुकाबला नेपाल के पहलवान लक्की थापा व राजस्थान के मुन्ना टाइगर के बीच हुआ, जिसमें लक्की थापा विजयी हुए। मुकाबले में अयोध्या के पहलवान हेलीकॉप्टर बाबा ने हरियाणा के लाला पहलवान, कलियर शरीफ के पहलवान फकीर बाबा ने बरेली के पहलवान काला चीता को परास्त किया।
कुश्ती में सोनीपत के अंकित पहलवान ने गोरखपुर के मोहित, पंजाब के विक्की ने दिल्ली के मोंटी पहलवान, जम्मू कश्मीर के रिजवान गनी ने राजस्थान के पहलवान मुन्ना टाइगर को शिकस्त दी। मेरठ के शाकिर नूर व सहारनपुर के वकार पहलवान, हस्तिनापुर के बबलू व गोरखपुर के पहलवान गोविंद, कानपुर के मान सिंह व गोविंद गोरखपुर के बीच बराबर का मुकाबला रहा। कुश्ती में रेफरी की भूमिका में गुड्डू यादव व मुन्ना टाइगर रहे। दंगल में आयोजक खालेगांव ग्राम प्रधान गंगाराम यादव, अमित यादव, बबलू सिद्दीकी, सुनील शुक्ला, बाबूलाल वर्मा, मो. अली, सलमान सिद्दीकी, अजीत यादव, सनी यादव, मुक्कू, शाहिद, किशन यादव, रोहित यादव आदि उपस्थित रहे।