फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lucknow,gonda,mla

परिणाम के बाद लखनऊ रवाना हुए विधायक

Fri, 11 Mar 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lucknow,gonda,mla
गोंडा। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद ही नवनिर्वाचित विधायकों को भाजपा ने लखनऊ बुला लिया। नवीन गल्लामंडी में मतगणना समाप्त होने के बाद प्रमाणपत्र लेकर विधायक पार्टी कार्यालय पहुंचे व कार्यकर्त्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद अपने क्षेत्रों में जश्न मनाने के लिए गये। ठीक उसी समय पार्टी से लखनऊ पहुंचने का संदेश आ गया। इसके बाद सभी विधायकों ने जश्न छोड़कर सीधे राजधानी की राह पकड़ ली। बताया जा रहा है कि सरकार गठन को लेकर विधायकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

जिले में छह पुराने विधायक ही टिकट पाए थे, वह भी जीत गए हैं। इसके साथ ही करनैलगंज से भाजपा ने अजय सिंह को प्रत्याशी बनाया था, वह पहली बार विधायक चुने गए हैं। उनकी पत्नी प्रियंका सिंह अभी ब्लॉक प्रमुख हैं। इसके पहले वह पंचायत की सियासत में थे। इस बार ही वह विधानसभा का चुनाव लड़े और जीते भी। उनके साथ ही अन्य सभी विधायक लखनऊ रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दूसरी बार बन रही भाजपा सरकार को लेकर विधायकों से पार्टी चर्चा करेगी जिसमें जिले के विधायक भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed