फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Locked in six medical stores

छह मेडिकल स्टोरों पर जड़ा ताला

Mon, 12 Sep 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Locked in six medical stores
गोंडा। अब तीसरी आंख की निगरानी में ही दवाओं की बिक्री हो, इसके लिए एफएसडीए की टीम ने अभियान चलाकर मेडिकल स्टोरों पर सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को औषधि प्रशासन की टीम ने जिला अस्पताल के सामने संचालित छह मेडिकल स्टोरों पर ताला जड़ दिया। औषधि निरीक्षक ने सख्त निर्देश दिया कि सीसीटीवी कैमरे लगने पर ही मेडिकल स्टोर का ताला खुलेगा।
विज्ञापन

किशोरों को नशीली दवाओं के इस्तेमाल से दूर रखने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए थे। जिले में संचालित पांच हजार मेडिकल स्टोरों में से तीन हजार से अधिक पर अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इसे लेकर एफएसडीए टीम ने अभियान चलाकर मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने जिला अस्पताल के सामने संचालित मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इनमें से छह मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी नहीं लगा मिला। डीआई ने इन मेडिकल स्टारों पर ताला लगाकर सीसीटीवी लगने के बाद ही खोलने का सख्त हिदायत दी। रजिया बानो ने कहा कि अब सीसीटीवी लगवाए बिना मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की बिक्री नहीं की जा सकेगी। ऐसा करने वालों का लाइसेंस निरस्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवसाद व गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को नींद आने के लिए दी जाने वाली दवाएं, अल्कोहल युक्त कफ सीरप को तमाम किशोर व युवा नशे के रूप में उपयोग कर रहे हैं। वैसे तो ये दवाएं डॉक्टरों के सुझाव पर निश्चित मात्रा में ही दी जानी चाहिए मगर मेडिकल स्टोर संचालक चोरीछिपे इन दवाओं की अधिक मात्रा में बिना पर्चे के बिक्री कर देते हैं। इस पर रोक के लिए सरकार की ओर से मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही दवाओं की बिक्री का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की सख्ती के बाद औषधि निरीक्षक ने छापा मारकर छह मेडिकल स्टोरों पर ताला लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed