फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Load increased due to heat, power cut due to burning of transformer

Gonda News: गर्मी से बढ़ा लोड, ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गुल

Sat, 02 Sep 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 02 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Load increased due to heat, power cut due to burning of transformer
गोंडा। भारी उमस के बीच विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गई है। तमाम शिकायतों के बावजूद लटक रहे तार व ओवरलोड लाइनें दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। जिसके चलते ट्रांसफार्मर जल रहे हैं तो वहीं बार-बार लाइनें ट्रिप हो रही हैं। आपात रोस्टिंग के बावजूद जर्जर संसाधनों की वजह से लोगों को सुचारू विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जिसके चलते आमजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
धानेपुर संवाद के मुताबिक नगर पंचायत धानेपुर में थाने के पास चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से कई घरों की बिजली गुल हो गई। विद्युत उपभोक्ता रमाशंकर गुप्ता, पिंकू विश्वास, संतराम गुप्ता आदि ने बताया कि शुक्रवार रात दो बजे बिजली चली गई और शनिवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि 400 केवी से जुड़े उपभोक्ताओं को छोड़ कर बाकी पूरी नगर पंचायत की विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

बालपुर संवाद के मुताबिक उपकेंद्र इलाके में सिर्फ छह घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में बार-बार विद्युत कटौती की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, भीषण गर्मी में बार-बार बिजली ट्रिप हो रही है। उपकेंद्र पर चार फीडर लगाए गए थे। जिसमें बालपुर व डोमाकल्पी फीडर चल रहा है। जबकि हड़ियागाड़ा व परसा गोड़री फीडर काफी दिनों से खराब है। इसके कारण लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। बालपुर फीडर पर परसा गोड़री तथा डोमाकल्पी पर हड़ियागाड़ा का अतिरिक्त लोड पड़ने के कारण उपकेंद्र ओवरलोड चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज संवाद के मुताबिक कस्बे के पाठक पुरवा में लगा 10 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर बुधवार शाम जल गया था। जिससे 25 घरों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। शिकायत के बाद नया ट्रांसफार्मर शनिवार को दिन में एक बजे लगाया गया। ट्रांसफार्मर चालू होते ही जल गया। अवर अभियंता शिव कुमार ने कहा कि दूसरे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article