फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Liquor shop salesman shot, serious

Gonda News: शराब की दुकान के सेल्समैन को गोली मारी

Wed, 19 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Liquor shop salesman shot, serious
मुकेश निषाद
गोंडा। खोड़ारे थाना क्षेत्र के बगदर बाजार में देशी शराब की दुकान के सेल्समैन को मंगलवार रात घर लौटते समय दो बदमाश गोली मारकर भाग गए। घायल सेल्समैन को राजकीय मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में लूट के इरादे से सेल्समैन को गोली मारे जाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

खोड़ारे के केशवनगर ग्रंट मजरा पूर्वी उल्लहवा निवासी मुकेश कुमार निषाद (32) बगदर बाजार स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। मंगलवार रात 10 बजे शराब की दुकान बंद करके वह बाइक से घर जा रहा था। घारीघाट बाजार से केशव नगर ग्रांट हथियागढ़ रोड पर करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचा था कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली मुकेश के दाहिने कंधे के नीचे लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। वारदात अंजाम देकर बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने मुकेश को राजकीय मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए मुकेश को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एएसपी शिवराज ने अस्पताल पहुंचकर घायल सेल्समैन के परिजनों से घटना की जानकारी ली और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एएसपी ने बताया कि दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, एसपी अंकित मित्तल ने सीओ मनकापुर सौरभ वर्मा, एसओजी और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। एसपी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही एसओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed