फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   lepard,gonda,Jungle

तेंदुआ का जोड़ा या जंगली जानवर दहशत में लोग

Sat, 03 Sep 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
lepard,gonda,Jungle
फोटो-2-गोंडा में सोहांस भरथौली गांव में दिखे जंगली जानवर। -संवाद - फोटो : GONDA
मोतीगंज (गोंडा)। गुरुवार देरशाम मोतीगंज और मनकापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव सोंहास भरथौली में जंगली जानवर देखा गया। ग्रामीण इसे तेंदुए का जोड़ा बता रहे हैं। गांव वालों ने मोतीगंज पुलिस व मनकापुर पुलिस के साथ साथ वन विभाग को सूचना दी। हालांकि वन विभाग का कोई भी कर्मी शुक्रवार दोपहर तक नहीं पहुंचा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तेंदुआ धान के खेत से गन्ने के खेत में जाता दिख रहा है।
विज्ञापन

सोहादस भरथौली में तेंदुआ देखे जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी है। करीब 15 सेकेंड के वीडियो में तेंदुए का जोड़ा धान के खेत से गन्ने के खेत में जा रहा है। ग्रामीण अशोक तिवारी, हजारीलाल तिवारी, हिमांशु ,इंद्रभान, श्रवण कुमार, राम उजागर, राम छबीले, शिवकुमार तिवारी, काशी प्रसाद,विष्णु धर दुबे, पिट्ठू यादव ने बताया कि गांव के दक्षिण दिशा में गुरुवार शाम को करीब छह बजे और दोबारा रात्रि 9:30 बजे दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर तेंदुए को भगाया तो वह गन्ने के खेत में चला गया। लगातार दो बार तेंदुए के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कोतवाल मनकापुर, थानाध्यक्ष मोतीगंज व वन विभाग को सूचना दी। कोतवाल मनकापुर मनोज राय ने बताया कि ग्रामीणों को सजग रहने के लिए कहा गया है। थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार ने बताया कि भरथौली गांव उनके थाना क्षेत्र में नहीं है। फिर भी सिपाहियों को मौके पर भेजा गया है। डीएफओ आरके त्रिपाठी ने कहा कि टीम को मौके पर भेजा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed