फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Leopard released in Sohelwa forest

Gonda News: सोहेलवा जंगल में छोड़ा गया तेंदुआ

Sun, 23 Apr 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 23 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Leopard released in Sohelwa forest
छपिया के शीतलगंज ग्रंट दलालजोत गांव में पिंजरे में फंसा तेंदुआ। - संवाद
गोंडा। छपिया क्षेत्र के शीतलगंज ग्रंट के दलालजोत गांव में भटककर पहुंचा तेंदुआ 18 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद देर रात पिंजरे में फंस गया। वन विभाग के नियमानुसार तेंदुए को मेडिकल कराने के बाद सोहेलवा जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शीतलगंज ग्रंट के दलालजोत गांव में रामसुंदर यादव के घर के निकट बने भुसैले में तेंदुआ छिपा था। शुक्रवार सुबह रामसुंदर की पत्नी राजपता देवी मवेशियों के लिए भुसैले में भूसा निकालने गईं थीं। जहां तेंदुए ने दहाड़ते हुए उन पर हमला करने की कोशिश की थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भुसैले को जाल से ढंंककर दरवाजे के पास लोहे का पिंजरा लगाकर उसमें बकरी बांधी थी। 18 घंटे तक चले रेस्क्यू में तेंदुए ने दो बार निकलने का प्रयास किया मगर पिंजरे में नहीं फंसा। शुक्रवार देर रात भीड़ कम हुई तो बकरी का शिकार करने के लिए तेंदुआ भुसैले से निकला और पिंजरे में फंस गया।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि टिकरी रेंज में मनकापुर के पशु चिकित्सकों ने तेंदुए का मेडिकल किया। इसके बाद उसे सोहेलवा जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed