{"_id":"64d281f2dbfea08ad10cd6f1","slug":"lekhpal-recovered-50-thousand-for-lease-suspended-gonda-news-c-100-1-slko1029-2373-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पट्टे के लिए लेखपाल ने वसूले 50 हजार, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पट्टे के लिए लेखपाल ने वसूले 50 हजार, निलंबित
Tue, 08 Aug 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में जिलाधिकारी ने कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने बीते शनिवार को ही ऐलान किया था कि ''मेरा गोंडा-मेरी शान'' से जीरो टालरेंस अभियान भी चलेगा। इसी क्रम में संपूर्ण समाधान दिवस मनकापुर में आई वसूली की शिकायत की जांच में लेखपाल को निलंबित कर जांच शुरू कराई गई है।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में बीते शनिवार को मनकापुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मनकापुर तहसील के रानीपुर क्षेत्र के लेखपाल अंजनी कुमार मिश्र पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। कलेनिया के संजय तिवारी ने शिकायत की थी कि लेखपाल ने कृषि योग्य भूमि के पट्टा आवंटन के लिए उनसे 50 हजार रुपये लिए हैं। साक्ष्य के रूप में संजय ने कुछ रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की थीं।
क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक मछलीगांव से मामले की जांच कराई गई। इसमें आरोप की पुष्टि होने पर लेखपाल अंजनी कुमार मिश्र को निलंबित कर मनकापुर तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया गया है। साथ ही बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। (संवाद)