फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Legal information given to the prisoners in the camp

शिविर में बंदियों को दी विधिक जानकारी

Fri, 16 Apr 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Legal information given to the prisoners in the camp
गोंडा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार जैन के निर्देश पर गुरुवार को जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुषमा ने कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए कारागार का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

विधिक साक्षरता शिविर में मौजूद बंदियों को कोविड-19 प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करने के साथ ही सफाई रखने और एक दूसरे से आवश्यक दूरी बनाकर रहने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

सचिव ने कारागार अस्पताल का निरीक्षण करते समय इलाज के लिए भर्ती बंदियों से स्वास्थ्य आदि के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बंदियों के इलाज के लिए जेल अधीक्षक व फार्मासिस्ट को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सचिव ने भोजनालय के निरीक्षण दौरान वहां साफ-सफाई रखने के साथ भोजन को ढक कर रखने व कोविड-19 प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करने के बारे में बताया। इस दौरान जिला कारागार के अधीक्षक शशिकांत सिंह, जेलर दीपांकर भारती तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा, श्रीमती कंचन सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed