{"_id":"0e022cc095e880f36ac94dafd47b8867","slug":"lawyers-hoop-dm-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने घेरा डीएम कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने घेरा डीएम कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील करनैलगंज में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में चल रहे आंदोलन को धार देते हुए अधिवक्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट व दीवानी परिसर मेें जुलूस निकाला। अधिवक्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां डीएम कार्यालय का घेराव कर सभा की। वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र एडीएम को सौंपा।
जिसमें करनैलगंज में ग्राम न्यायालय की स्थापना का आदेश निरस्त करने की मांग की गई है। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रियुगी नरायन पांडेय व सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामतीरथ सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को तहसील करनैलगंज में ग्राम न्यायालय के विरोध में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट व दीवानी परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
बार एसोसिएशन के महामंत्री रहस्य बिहारी मिश्र व सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री आनंदराज सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का हुजूम सरकार विरोधी नारे लगाता हुआ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। यहां डीएम कार्यालय का घेराव कर अधिवक्ताओं ने सभा की।
विज्ञापन
वकीलों ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए ग्राम न्यायालय की स्थापना मुख्यालय पर करने की मांग की। इस दौरान बिंद्रा प्रसाद पांडेय, कृष्ण कुमार मिश्र, अवधेश शुक्ल, सुरेंद्र नाथ मिश्र, जितेंद्र सिंह, विनय मिश्र आदि वकीलों ने अपने विचार रखे। इसके बाद वकीलों ने अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह को ज्ञापन सौंपा।
बार एसोसिएशन के महामंत्री रहस्य बिहारी मिश्र ने बताया कि बार संघों के अध्यक्षों के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन करेंगे और डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।