फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Laborer murdered and burnt his body on the roadside

Gonda News: मजदूर की हत्या कर सड़क किनारे फूंक दिया शव

Sun, 21 Apr 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Laborer murdered and burnt his body on the roadside
गोंडा। सीतापुर के मजदूर की हत्या करके मनकापुर के जिगना बाजार में सड़क किनारे खंती में शव फूंक दिया गया। साथी मजदूर पर ही हत्या का आरोप है। जिसने शनिवार को झगड़े के बाद मजदूर की हत्या करके साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव फूंक दिया। रविवार सुबह खेतों में काम करने गए लोगों ने अधजला शव देखा तो वहां भीड़ लग गई। सूचना पर एएसपी पूर्वी व प्रभारी निरीक्षक ने फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सीतापुर के थानगांव थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव निवासी रामकिशुन भार्गव ने बताया कि वह अपने भाई कोईली (25), बहनोई राजेंद्र, गांव के प्रेम व अमित के साथ पांच दिन पहले मनकापुर के चौकनिया धुसवा गांव निवासी सूरज के घर में मजदूरी करने आए थे। यहां रहकर पूरे दिन मजदूरी करते थे और रात में सूरज के ही घर में रहते थे। रामकिशुन के मुताबिक शनिवार शाम सात बजे अमित उनके बड़े भाई कोईली को साथ लेकर मीट लेने जिगना बाजार गया था। मगर देर रात 12 बजे अमित शराब के नशे में अकेला ही लौटा। जब उन्होंने अपने भाई कोईली के बारे में पूछा तो अमित ने बताया कि उसे मारकर फूंक दिया है। इसके बाद अमित सो गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह जिगना बाजार पुलिस चौकी के पास अधजला शव पड़ा मिलने की जानकारी मिली तो रामकिशुन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने चेहरे और पैरों से शव की पहचान अपने भाई कोईली (25) पुत्र कन्हई भार्गव के रूप में की। रामकिशुन ने बताया कि अमित का पहले भी उनके भाई कोईली से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि अमित ने ही कोईली की हत्या करके शव फूंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत, मनकापुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्र, जिगना चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर पड़ताल की। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई रामकिशुन भार्गव की तहरीर पर आरोपी अमित के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed