फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   kyc

केवाईसी में लापरवाही बरतने वाले बैंकों पर होगी सख्ती

Sun, 29 May 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
kyc
गोंडा। धान बेचने वाले 252 किसानों के खाते का केवाईसी न करने वाले बैंक प्रबंधकों पर शिकंजा कसेगा। लापरवाही बरतने वाले बैंको को कैंप लगाकर दो दिन के भीतर सभी का केवाईसी पूर्ण कराने का निर्देश दिया जाएगा। खाते का केवाईसी तथा एनपीसीआई (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) से मैपिंग न होने के कारण धान बेचने वाले 252 किसान तीन महीने से अपनी उपज के भुगतान के लिए भटक रहे हैं। वहीं बैंक वाले काम काज अधिक होने का बहाना बताकर किसानों का केवाईसी लटका रहे हैं। जिससे खाद्य विभाग की ओर भेजी जाने वाली तीन करोड़ रुपये की धनराशि पीएफएमएस की ओर से बार-बार रिजेक्ट कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि बैंकों की लापरवाही को लेकर सख्ती की जाएगी। सोमवार को जिलाधिकारी व लीड बैंक मैनेजर के साथ बैठक कर किसानों का केवाईसी न करने वाले बैंको को विशेष शिविर आयोजित कर जल्द ही केवाईसी करने का निर्देश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंडियन बैंक में 87 किसानों का, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में 76 किसानों का, एसबीआई में 34 किसानों का, बैंक ऑफ इंडिया में 17 किसानों का, एक्सिस बैंक में आठ किसानों का केवाईसी लंबित है। वहीं यूनियन बैंक में चार, पीएनबी में 12, सेंट्रल बैंक में 14 किसानों का केवाईसी नहीं हो सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed