{"_id":"6186bfeb7a90c044c408fdc8","slug":"kotedar-gonda-news-lko6032571196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कोटेदारों ने समाज कल्याण मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कोटेदारों ने समाज कल्याण मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कोटेदारों ने मांगों को लेकर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा कि जिले में 1364 कोटेदारों के द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम का संचालन किया जा रहा है, लेकिन कोटेदारों की मांगों के बारे में सरकार ने ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री के द्वारा कोटेदारों को 125 क्विंटल देने का प्रस्ताव किया था जोकि आज तक लागू नहीं किया गया। कोटेदार हरिओम पांडेय ने बताया कि जिले के कोटेदारों को 300 रुपये प्रति क्विंटल का कमीशन आवश्यक वस्तुओं पर दिया जाय या तीस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय।
उन्होंने कहा कि अगर 15 नवंबर तक उसकी मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो 16 नवंबर से ईको गार्डन लखनऊ में धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने के लिए कोटेदार बाध्य होंगे। मंत्री कोटेदारों के ज्ञापन पर सरकार द्वारा विचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान शिवपूजन सिंह, राम प्रताप तिवारी, राधा रमण तिवारी, उदयभान पांडेय समेत दर्जन भर कोटेदार मौजूद रहे।