फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   kotedar

मांगों को लेकर कोटेदारों ने समाज कल्याण मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Nov 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
kotedar
नवाबगंज (गोंडा)। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कोटेदारों ने मांगों को लेकर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि जिले में 1364 कोटेदारों के द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम का संचालन किया जा रहा है, लेकिन कोटेदारों की मांगों के बारे में सरकार ने ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री के द्वारा कोटेदारों को 125 क्विंटल देने का प्रस्ताव किया था जोकि आज तक लागू नहीं किया गया। कोटेदार हरिओम पांडेय ने बताया कि जिले के कोटेदारों को 300 रुपये प्रति क्विंटल का कमीशन आवश्यक वस्तुओं पर दिया जाय या तीस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर 15 नवंबर तक उसकी मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो 16 नवंबर से ईको गार्डन लखनऊ में धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने के लिए कोटेदार बाध्य होंगे। मंत्री कोटेदारों के ज्ञापन पर सरकार द्वारा विचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान शिवपूजन सिंह, राम प्रताप तिवारी, राधा रमण तिवारी, उदयभान पांडेय समेत दर्जन भर कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed