फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Killing of farmer with knife

किसान की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या

Sat, 21 Sep 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Killing of farmer with knife
गोंडा के सालपुर धौताल में हत्या के बाद घटना स्थल पर जांच करते एसपी। - फोटो : GONDA
बालपुर (गोंडा)। आटा चक्की की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की आधी रात को घटी इस घटना से लोग अवाक हैं। कारण बालपुर-परसुपर रोड पर स्थित एक कमरे में यह वारदात हुई। शनिवार की सुबह पुलिस अधीक्षक ने डाग स्कवॉयड व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के बालपुर-परसपुर रोड पर सालपुर धौताल नहर के समीप आटा चक्की पर सो रहे किसान बासुदेव सिंह (70) पर हमलावर ने ताबड़तोड़ चाकू से वार किया। उनके पेट से लेकर गले तक करीब एक दर्जन बार चाकू से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। मृतक बासुदेव सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह के अनुसार उनके पिता रोज की तरह बासुदेव सिंह खाना खाने के बाद आटा चक्की पर सोने के लिए घर से चले आते थे। रात में करीब 11 बजे तक संतोष भी चक्की पर थे। जब उनके पिता बासुदेव सिंह रात 11 बजे के करीब चक्की पर सोने के लिए आये तो संतोष घर चले गये।
विज्ञापन

बतौर संतोष आटा चक्की पर बने एक कमरे में उनके पिता सो रहे थे। रात करीब 12 से 1.00 के बीच में अज्ञात लोगों ने बासुदेव सिंह के शरीर पर चाकू से 10 वार करके मार डाला। जब सुबह बासुदेव का नाती सतेंद्र सिंह सड़क पर दौड़ लगाने के लिए आया तो देखा की उसके बाबा का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा है। वह रोते हुये घर की तरफ भागा और लोगों को सुचना रदी। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की सुचना पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी करनैलगंज जितेंद्र कुमार दूबे, सीओ सिटी कृपा शंकर कनौजिया, कोतवाल देहात राजनाथ सिंह, कोतवाल करनैलगंज राजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बालपुर जयहरि मिश्र पहुंच गए। घटना स्थल की जांच के लिए जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वॉयड को बुलाया गया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed