{"_id":"68c3167f815dc8a82305a084","slug":"kids-took-flight-on-paraglider-gonda-news-c-100-1-slko1026-143705-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पैराग्लाइडर से बच्चों ने भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पैराग्लाइडर से बच्चों ने भरी उड़ान
Fri, 12 Sep 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
मनकापुर में पैराग्लाइडिंग करने वाले बच्चों के साथ केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह।
मनकापुर। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों के साथ पैराग्लाइडर से उड़ान भरी। ऊंचाई पर जाकर बच्चों के चेहरे पर प्रसन्नता के भाव थे। उड़ान के बाद बच्चों ने अपना अनुभव साझा किया।
राजा भैया ने अपने आवास से लगभग एक किलोमीटर दूर आईटीआई के पास पैराग्लाइडर का हैलीपैड बनाया है। उन्हें पैराग्लाइडिंग का शौक है और वह जब भी मनकापुर आते हैं तो इस हैलीपैड से उड़ान भरते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर राजा भैया की एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें उन्होंने बच्चों के साथ पैराग्लाइडिंग करने का अपना अनुभव साझा किया। करीब 10 दिन पहले, जब राजा भैया हैलीपैड पर पहुंचे, तो स्थानीय गरीब परिवार के बच्चों ने उनके साथ उड़ान भरने की इच्छा जताई। राजा भैया ने बारी-बारी से कई बच्चों को अपने पैराग्लाइडर पर बैठाकर आसमान की सैर कराई।
बच्चों की प्रतिक्रिया
उड़ान के बाद, बच्चों से पूछा गया कि उनका हवाई सफर कैसा रहा। संतोषी ने कहा- उड़ान भरते समय भैया ने कहा कि आंखें बंद कर लो, वरना डर लगेगा। ऊपर पहुंचने पर आंखें खोल लेना। कृष्णा कश्यप ने कहा- उड़ान भरते समय डर लगा था, लेकिन बाद में नहीं। ऊपर से पेड़-पौधे, मकान, ट्रेन सब कुछ छोटा-सा दिखाई देता था। एक अन्य बच्चे ने कहा- भैया इतना संभाल के ले जाते हैं और अच्छे से घुमाते हैं। ऊपर से नदी, तालाब, सब कुछ छोटा दिख रहा था। एक और बच्चे ने कहा- भैया हमें ट्रेन के पास भी लेकर गए थे, जो बहुत छोटी दिख रही थी। एक और बच्चे ने उत्साहित होकर कहा- ऊपर से नजारा बहुत अच्छा दिख रहा था। घूमते वक्त तेज हवा महसूस हो रही थी।