{"_id":"62279c425bf58b21e82e1396","slug":"kidnap-gonda-news-lko620947126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख की लालच में किया था डेंटिस्ट को अगवा, नहीं मिली फूटी कौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख की लालच में किया था डेंटिस्ट को अगवा, नहीं मिली फूटी कौड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। संगवा गांव के रहने वाले डेंटिस्ट भवप्रकाश को सोमवार की देररात क्लीनिक से लौटते समय सबना बाजार के पास बदमाशों ने अगवा कर लिया। डेंटिस्ट को गन्ने के एक खेत में रखा। डेंटिसट की रखवाली कर रहा एक बदमाश नींद की आगोश में आ गया। इसका फायदा उठाकर डेंटिस्ट वहां से भाग निकला। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद डेंटिस्ट ने पुलिस को सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने एक बदमाश को सोते समय गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चाकू व बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश ने पुलिस को बताया कि डेंटिस्ट के ममरे भाई ने साथियों संग मिलकर अपहरण की साजिश रची थी।
छपिया थाना क्षेत्र के संगवा गांव के मजरे छोटका पुरवा के रहने वाले भवप्रकाश बलरामपुर जनपद के सादुल्लाह नगर बाजार में दंत क्लीनिक है। सोमवार देर शाम खोडारे थाना क्षेत्र के गिन्नी नगर बाजार में वह अपने एक मित्र से मिलने गए थे। मुलाकात के बाद वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में रात तकरीबन साढ़े नौ बजे सबना बाजार के पास कुछ लोगों ने डेंटिस्ट को अगवा कर लिया और सबना गांव के समीप स्थित एक गन्ने के खेत में ले गए। जहां उसे घंटों बंधक बनाकर मारापीटा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाशों ने डेंटिस्ट से पांच लाख की फिरौती मांगी। बदमाशों के साथी को डेंटिस्ट की रखवाली के लिए छोड़कर अन्य बदमाश वहां से चले गए। डेंटिस्ट की रखवाली कर रहे बदमाश नींद के आगोश में आ गया।
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद डेंटिस्ट अपने एक रिश्तेदार के यहां पहुंचा और उसके मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि अपहरण की सूचना पर सीओ मनकापुर संजय तलवार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगाई गई। पुलिस ने टीम ने एक आरोपी ध्रुवचंद्र मौर्या निवासी सबना थाना खोड़ारे को गिरफ्तार कर लिया। उसे पास से चाकू व बाइक बरामद हुई है। एसपी के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्त ध्रुवचंद्र ने बताया कि डेंटिस्ट भव प्रकाश के ममरे भाई मनोज कुमार ने उसके व अन्य साथियों के संग मिलकर डेंटिस्ट के अपहण की साजिश रची थी। तय हुआ था कि डेंटिस्ट से पांच लाख की फिरौती लेने के बाद उसकी हत्या कर दी जाएगी। एसपी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने पांच लाख के लालच में डेंटिस्ट को अगवा किया था। डेंटिस्ट के पास से फूटी कौड़ी भी नहीं मिली।