फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Khadi clothes are in vogue during the election season

Gonda News: चुनावी मौसम में खादी कपड़ों की धूम

Sun, 04 Jan 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 04 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Khadi clothes are in vogue during the election season
विज्ञापन

गोंडा। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में चुनावी वर्ष होने के कारण खादी कपड़ों की जमकर बिक्री हो रही है। यहां आने वाले लोग देशी उत्पाद के साथ ही खादी कपड़े खरीद रहे हैं। प्रदेश के साथ ही देशभर के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

जिले के गांधी आश्रम के कर्मचारी हरिवंश सिंह (75) का कहना है कि 150 से लेकर 2,300 रुपये मीटर तक के कपड़े उपलब्ध हैं। खादी सूती, रेशमी, ऊनी, पोली खादी के कपड़े व रेडीमेड सदरी, शर्ट और कुर्ते खूब बिक रहे हैं। इतना ही नहीं, खादी कपड़ों पर 30 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। जबकि गांधी आश्रम में 25 प्रतिशत छूट की ही व्यवस्था है। खादी महोत्सव में सभी आकर्षक कपड़ों पर पांच प्रतिशत की छूट बढ़ा दी गई है। हरिवंश ने बताया कि 150 रुपये मीटर वाले खादी के कपड़े सिर्फ 105 रुपये में उपलब्ध हैं। खादी आश्रम के उत्पाद लोगों को खूब भा रहे हैं। चुनावी वर्ष होने के कारण सबसे अधिक संभ्रांत लोग खादी कपड़े खरीद रहे हैं। खादी महोत्सव में जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, सुल्तानपुर, मुरादाबाद, सुल्तानपुर, हरदोई, सीतापुर, प्रतापगढ़, गोरखपुर समेत कई अन्य जिलों के व्यापारियों ने स्टाॅल लगाए हैं।
विज्ञापन

100 प्रतिशत की शुद्ध की दे रहे गारंटी
खादी महोत्सव में सरसों का तेल लोगों की सर्दी दूर कर रहा है। 100 प्रतिशत शुद्ध होने के दावे किए जा रहे हैं। गायत्रीपुरम निवासी सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व शिक्षक विष्णुदेव मिश्र का कहना है कि चार साल से शुद्ध सरसों के तेल से लोगों की थाली का स्वाद बढ़ा रहे हैं। काली व पीली सरसों से शुद्ध तेल तैयार कर रहे हैं। दो किलो व पांच किलो तेल लेने वालों को छूट भी दे रहे हैं। उन्हें सरसों के तेल के फायदे भी बता रहे हैं। चार दिन में लगभग 50 हजार रुपये के तेल की बिक्री कर चुके हैं। पसंद आने पर होम डिलेवरी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed