फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Keep homes and public places clean

Gonda News: घर व सार्वजनिक स्थानों को रखें स्वच्छ

Thu, 08 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 08 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Keep homes and public places clean
सेवा संकल्प अभियान के तहत वि​भिन्न कॉलेजों में आयोजित हुए कार्यक्रम। संवाद
बभनान/खरगूपुर/विश्नोहरपुर/पसका। आचार्य नरेंद्र देव किसान महाविद्यालय बभनान में बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र शुक्ल ने घर व सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर डॉ. विपिन शुक्ल, डॉ. आलोक, डॉ. दिनेश, डॉ. देवेंद्र पांडेय, डॉ. प्रदीप पांडेय, डॉ. तुंगनाथ, डॉ. निरंकार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खरगूपुर के गांधी चौराहे के पास भाजपा नेता सिद्धनाथ पांडेय की अगुवाई में आयोजित नाटक में मुस्तकीम सलमानी, राकेश, अभिषेक दुबे, खुशी पांडेय व रूपेश ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, सुमंगला, आयुष्मान, किसान सम्मान निधि और पेंशन योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

विश्नोहरपुर संवाद के अनुसार, लखनलाल शरण सिंह महाविद्यालय रघुनाथपुर में गोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. अजय मिश्र ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रहित में सेवा कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. रोहित, डॉ. चंद्रप्रकाश वर्मा, डॉ. सुदेश मौर्य, डॉ. पीयूष पटेल, अर्चना त्रिपाठी, राकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसका संवाद के अनुसार, महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज परसपुर में जागरूकता गोष्ठी में नरेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मताधिकार का प्रयोग जरूरी है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. बीना सिंह, डॉ. सीमा तिवारी, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. दयाशंकर मिश्र, श्रेयसी ठाकुर, ज्योति बाला पांडेय, संध्या सिंह, ओम नारायण आदि मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कॉलेजों में आयोजित हुए कार्यक्रम। संवाद

सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कॉलेजों में आयोजित हुए कार्यक्रम। संवाद

सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कॉलेजों में आयोजित हुए कार्यक्रम। संवाद

सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कॉलेजों में आयोजित हुए कार्यक्रम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed