{"_id":"5edfaff98ebc3e42c623914c","slug":"kabja-gonda-news-lko5252135130","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की भूमि पर कब्जा कर डाल दी नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की भूमि पर कब्जा कर डाल दी नींव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर(गोंडा)। बिहुरी गांव के तालाब की भूम िपर गांव के तकरीबन दो दर्जन लोगों ने कब्जा कर लिया। कब्जेदारों ने तालाब की भूमि पर भवन निर्माण के लिए नींव भी रखनी शुरू कर दी। सोमवार को शासन से मांगी गई सूचना के लिए हल्का लेखपाल ने गांव का निरीक्षण किया तो तालाब की भूमि पर नींव निर्माण कराते कुछ लोग मिले। लेखपाल ने मना करते हुए अवैध कब्जेदारों को नोटिस दिया तो अभद्रता करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए।
मामले में हल्का लेखपाल ने थाना परसपुर में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेलमत्थर क्षेत्र के हल्का लेखपाल धर्मेन्द्रकुमार तिवारी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहाकि शासन से मांगी गई सूचना के संबंध में वह सोमवार को ग्राम बिहुरी के तालाब की भूमि का निरीक्षण करने गए थे। आरोप है कि वहां गांव के सदाशिव व नंदलान समेत तकरीबन दो दर्जन लोगों ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया और भवन निर्माण के लिए नींव रख रहे थे। लेखपाल का आरोप है कि जब उसने मना करते हुए उन्हें नोटिस दी तो वह सभी उससे अभद्रता करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए।
हल्का लेखपाल धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने मामले की जानकारी एसडीएम करनैलगंज को दी। एसडीएम के आदेश पर थाना परसपुर में सदाशिव, नंदलाल, अंग्रेज, पन्नालाल समेत 12 लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।