फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jayant Chaudhary addressed Mahapanchayat

किसानों... लक्ष्मण रेखा खींच लो, कौन तुम्हारा है और कौन विरोधी : जयंत

Wed, 10 Feb 2021 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Jayant Chaudhary addressed Mahapanchayat
महापंचायत को संबोधित करते रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : GONDA
तीनों कृषि कानूनों के विरोध में गोंडा क्षेत्र के मुरवार कस्बे में मंगलवार को आयोजित किसान महापंचायत में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों का आह्वान किया कि वह लक्ष्मण रेखा खींच लें कि कौन तुम्हारा है, कौन विरोधी? पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के कथन- ‘किसान एक आंख खेत पर रखे और एक सत्ता पर रखे’ को याद दिलाते हुए कहा कि अभी समय है। स्थितियों को पहचानो। किसानों को राजनीतिक ताकत का अहसास होना चाहिए। भेड़ की तरह पीछे चलना छोड़ दो।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसान आंदोलनजीवी नहीं है। हम राजनीतिक रोटियां नहीं सेक रहे। परिस्थितियां ऐसी बन चुकी हैं कि सारी बातें भूलकर एक हो जाएं। सरकार की ठोकर के कारण एक होने का मौका मिला है। विदाई समारोह में आंसू बहाने वाले प्रधानमंत्री किसान की बात करने पर ठहाका लगाकर उन्हें आंदोलनजीवी बताते हैं। पहले किसान आंदोलन वोट क्लब पर होते थे। अब तो दिल्ली में भी नहीं घुस सकते। चौ. चरण सिंह की जयंती पर किसान घाट जाने से रोका गया।
विज्ञापन

कहा कि चौ. चरण सिंह खेती जमीन से जुडे़ थे, इसलिए किसानों की पीड़ा को समझते थे। पूंजीपतियों के इशारे पर कानून बनाने वाला ईमानदार नहीं हो सकता। उधर बिजली के बढ़ी दरें और मीटर किसान और मजदूरों की कमर तोड़ रहे हैं। योगी सरकार ने 250 प्रतिशत बिजली दर बढ़ा दी है। जयंत चौधरी ने चमोली हादसे में मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। महापंचायत में हाथरस, सादाबाद, अतरौली, खैर, बरौली, इगलास, गोरई, बागपत, अलीगढ़ शहर के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
महापंचायत की अध्यक्षता राज सिंह कामरेड व संचालन नवाब सिंह छोंकर ने किया। प्रताप सिंह पूर्व विधायक सादाबाद, पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह, बृज प्रांत अध्यक्ष चौ. बदन सिंह, फूल सिंह धनगर, रालोद राष्ट्रीय सचिव गिरीश चौधरी, मंडल अध्यक्ष डॉ. इरफान खान, सुरेंद्र सिंह तेहरा, सुंदर सिंह प्रधान बहादुरपुर, सुरेंद्र सिंह परिहार हाथरस, अब्दुल्ला शेरवानी, नीरज शर्मा बरौली, रामनारायण वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष हाथरस, अशोक वाल्मीकि जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, डॉ. जितेंद्र सिंह, सीपी धनगर, डॉ. सुलेखा सिंह जिला पंचायत सदस्य, सुमन दिवाकर जिला पंचायत सदस्य, मेघराज सिंह जिला पंचायत सदस्य, अनिल चौधरी धारागढ़ी, मनोज सिंह अतरौली, चौ. साहब सिंह बडौत, मेजर बीरबल सिंह, कैप्टन हरपाल सिंह, भाकियू हरपाल गुट राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, विनोद करन, चौधरी प्रेम सिंह जाटव, रालोद युवा जिलाध्यक्ष अमित ठेनुंआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed