फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Javed ran away by jump from Tihar

तिहाड़ की दीवार फांद कर भागा था जावेद

Wed, 01 Jul 2015 11:05 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा जावेद मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह चोरी के आरोप में दिल्ली के तिहाड़ जेल बन्द था। वह 27 जून को जेल की तीन दीवार को फांद कर भाग निकला था। इसके बाद दिल्ली के नेक सराय थाने में उसके खिलाफ जेल से भागने का केस दर्ज हुआ। तिहाड़ जैसे जेल से बंदी के भागने के बाद उसकी धरपकड़ के लिए जारी किये गए अलर्ट के बाद  कई प्रदेश की पुलिस में खलबली मच गई। वहीं टास्क पर लगी दिल्ली पुलिस ने अपना जाल बिछाया तो उसका लोकेशन गोंडा मिला। पता चला कि जावेद के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी की थी। जो अब गोंडा के थाना इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पैदामीपुरवा लोहसिसा में रह रही थी। जावेद अपनी मां के पास यहां आकर ठहरा था। वहीं दिल्ली पुलिस ने अपने प्लान के मुताविक गोंडा पहुंच कर इटियाथोक थाने की पुलिस से सम्पर्क कर रात में जावेद को उठा लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार अपने साथ ले गई। थानाध्यक्ष इटियाथोक पीके झा ने बताया कि जावेद को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed