फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jalsa-e-Mohammadi took place from city to village

Gonda News: शहर से गांव तक निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Fri, 05 Sep 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Jalsa-e-Mohammadi took place from city to village
सरकुलर रोड पर जूलूस ए मोहम्मदी निकालते दरबार ए आलिया मीनाईया के सज्जानशीन । स्रोत : आयोजक
गोंडा। जिले में शुक्रवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। शहर से गांव तक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें एक से बढ़कर एक बेहतरीन झांकियां सजाई गई थीं। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।
विज्ञापन

मनकापुर संवाद के अनुसार शेखपुरवा, धरमपुर, रामापुर, फिरोजपुर, भिटौरा, दीवान तकिया, गुनौरी जोत, धुसवा खास, रजवापुर, दिबियापुर और गोहन्ना आदि गांवों से जुमे की नमाज के बाद अकीदतमंदों ने वाहनों पर झांकियां सजाकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। उतरौला मार्ग से शुरू हुआ जुलूस बड़ी जामा मस्जिद पहुंचा। वहां से नई सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन चौराहा, राजा कोट व पीलखाना से होते हुए पुनः बड़ी मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। इस मौके पर जामा मस्जिद के सचिव तनवीर खान उर्फ सोनू, शमशेर खान डंपी, अजीजुल हसन, तौफीक अहमद, राजू खान, शहजादे, अब्दुल रहमान, सेबू खान, सज्जू, रहमान, अरशद, रहमत अली, नाशिर, लड्डन खां, रानू खां सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

खरगूपुर संवाद के अनुसार, पुरानी बाजार, बस स्टॉप, मस्जिदिया व इमिलिया से निकलकर जुलूस गांधी चौराहा होते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरा। रास्ते में मस्जिदों, मकानों समेत पूरे कस्बे को बिजली की रंगीन झालरों से सजाया गया था। अकीदतमंदों ने मस्जिदों व घरों में विशेष इबादत की। जुलूस में शामिल लोगों ने कई स्थानों पर मिष्ठान तथा फल वितरित कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौलाना मोहम्मद कलाम, हाफिज लियाकत अली, कारी सलीम, शमशेर अली, मोहम्मद हुसैन व फिरोज अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हलधरमऊ संवाद के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश बारह रबीउल अव्वल पर शुक्रवार को क्षेत्र के कई गांवों में जश्न-ए-मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ। लोगों ने उल्लास के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला।
धानेपुर संवाद के अनुसार, नगर पंचायत में शुक्रवार को जश्न-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर नमाज के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। बाजार बाग से रवाना हुआ जुलूस बस स्टॉप, चौक बाजार होते हुए ब्लॉक तिराहे तक पहुंचा। जुलूस में ऊंटों की सवारी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर सैयद शहजाद, शाहिद अली सिद्दीकी, कमालुद्दीन, सभासद शकील अहमद, शहान अख्तर राईनी, मुबारक अली, इरशाद, अलाउद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
मसकनवा संवाद के अनुसार जुलूस कस्बे के चिकमंडी चौराहे से शुरू होकर सब्जी मंडी, गौराचौकी रोड, अमरूती बाग, नहर पुलिया होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंचा। जगह-जगह मिठाई, शरबत और पानी पिलाकर लोगों ने अकीदतमंदों का स्वागत किया। इस मौके पर मौलाना नसीबदार, मो. हसन, अखलाक, मो. शाहिद, मो. सैफ, मो. कैफ, असगर अली, शहंशाह, सुहैल, इरफान, उबेदुर रहमान, इस्माईल गुफरान, फैसल, अकरम, जुनैद, इदरीश आदि अकीदतमंद मौजूद रहे।
नवाबगंज के गांधी चौक स्थित मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत मोइनुल आलम से शहर इमाम हाफिज मोहम्मद शरीफ ने कुरान-ए-मुकद्दस की तिलावत कर जुलूस का आगाज किया। जुलूस में मक्का-मदीना समेत विश्व प्रसिद्ध मस्जिदों और सूफी संतों की दरगाहों के मॉडल, नात-ए-मुस्तफा और देशभक्ति संदेश से सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर के प्रमुख चौराहों पर पुष्प वर्षा और आतिशबाजी की गई। उमरी बेगमगंज, बेलसर में भी जुलूस निकाला गया।
परसपुर संवाद के अनुसार, शुक्रवार को कस्बे में निकाले गए जुलूस में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर में जगह-जगह खाने-पीने के स्टाॅलों पर भीड़ रही। करनैलगंज में भी उल्लास के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।

गौरा चौकी संवाद के अनुसार, क्षेत्र के मरकजी मदरसा गुलशन औलिया कस्बा खास व गौरा चौकी मरकज रजा जामा मस्जिद चौराहे से दोपहर बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। बाजारवासियों द्वारा जगह-जगह मिठाई और पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी। हाफिज मलिक, मोमिन भाई, वारिस अली, कलाम आदि ने स्टॉल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को शरबत और पानी पिलाया। इस मौके पर मौलाना मसीहुद्दीन, कारी मोहम्मद आसिफ, हाफिज फुरकान, महिमा बाबा, मोहम्मद अजीज, अकबर चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed